मुरैना
प्रदेश सरकार की पहल पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं महिला सुरक्षा जागरूकता सम्मान अभियान अन्तर्गत हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें नवीन कलेक्ट्रेट परिसर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं पर फ्लेक्स बैनर लगाया गया है, बैनर पर सभी अधिकारियों ने हस्ताक्षर किये। जिसमें संयुक्त कलेक्टर संजीव जैन, एलके पाण्डे सहित समस्त अधिकारियों ने हस्ताक्षर किये। इसके बाद शहर के मुख्य स्थानों पर यह फ्लैक्स लगाया जायेगा, जिसमें सभी लोग हस्ताक्षर कर यह संकल्प लेंगे कि महिला सुरक्षा जागरूकता के लिये पूर्ण सहयोग करेंगे।

Source : Agency